भर्ती का नाम – राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान के जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (तालुका विधिक सेवा समितियों एवं स्थाई लोक अदालतों सहित) में कार्यालय चपरासी/समतुल्य पद के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती 2025/राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 / राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025

पदनाम – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कार्यालय चपरासी/समतुल्य पद)
कुल पद – 5670
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 में न्यायालय वार पदो का विवरणः-
क्र.स. | न्यायालय | पद |
1 | राजस्थान उच्च न्यायालय | 244 |
2 | राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी | 18 |
3 | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण | 16 |
4 | जिला न्यायालय (गैर-अनुसुचित क्षैत्र) | 4784 |
5 | जिला न्यायालय (अनुसुचित क्षैत्र) | 237 |
6 | जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतो एवं तालुका विधिक सेवा सहित) (गैर-अनुसुचित क्षैत्र) | 348 |
7 | जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतो एवं तालुका विधिक सेवा सहित) (अनुसुचित क्षैत्र) | 23 |
8 | कुल पद | 5670 |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य किसी बोर्ड से सैकण्डरी।
2. देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 आयुः- आवेदन की अंतिम तारीख के ठीक पश्चात् आने वाली जनवरी के प्रथम दिन अर्थात 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और 40 की आयु प्राप्त किया हुआ नही होना चाहिए।
वेतनमान- राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025 में परीवीक्षाकाल सफलतापुर्वक पूर्ण करने पर पे मैट्रिक्स लेवल संख्या एल-01 के अनुसार पे-स्केल रू 17700-56200।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा की स्कीम और पाठ्यक्रमः- राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2025 में कार्यालय चपरासी पर चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार सम्मिलित है, जो कि क्रमशः 85 और 15 अंक के होंगे।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 में सामान्य लिखित परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी जिसका पाठ्यक्रम निम्नानुसार है –
क्र.स. | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंकभार |
1 | सामान्य हिन्दी | 50 | 50 |
2 | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 |
3 | राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां | 25 | 25 |
कुल | 85 | 85 |
नोटः– 1. राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 में परीक्षा ओ.एम.आर. आधारित होगी, तथा नकारात्मक अंकन नही होगा।
2. राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 में प्राप्त अंको द्वारा रिक्तियों के 3 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 हेतु महत्वपूर्ण तिथियांः-
आवेदन प्रारंभ – दिनांक 27.06.2025 को दोपहर 1 बजे से ।
अंतिम तिथि – दिनांक 26.07.2025 को सायं 5 बजे तक।
ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की समय सीमा – दिनांक 27.06.2025 को दोपहर 1 बजे से 27.07.2025 को सायं 11.59 बजे तक।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा शुल्क –
सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर श्रेणी)/अति. पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर श्रेणी)/अन्य राज्य के आवेदक | राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी)/अति. पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक | राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक/भूतपूर्व सैनिक | दिव्यांगजन |
रूपये 650/- | रूपये 550/- | रूपये 450/- | शून्य |
परीक्षा तिथि:- राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा तिथि राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा घोषित करते ही अपडेट कर दी जाएगी।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 हेतु आवेदन की प्रक्रियाः- राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से या अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रुटमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 महत्वपूर्ण लिंकः-
ऑनलाइन आवेदन करे | https://sso.rajasthan.gov.in/signin |
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करे | https://hcraj.nic.in/hcraj/hcraj_admin/uploadfile/recruitment/Peon174945948887.pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | http://hcraj.nic.in/ |
ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) तथा आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु महत्वपूर्ण जानकारीः-
- ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) वर्ग – राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा के संबंध में, चूंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 26.07.2025 है। अतः इस प्रवर्ग में आरक्षण हेतु दिनांक 27.07.2024 से 26.07.2025 की समयावधि में जारी ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, लेकिन यदि अभ्यर्थी को दिनांक 27.07.2022 से 26.07.2024 की समयावधि में क्रीमीलेयर में नही होने का प्रमाणपत्र, एक बार जारी हो चूका है और अभ्यर्थी आगामी वर्ष में भी क्रीमीलेयर में नही है तो ऐसी स्थिति मे अभ्यर्थी द्वारा विहित प्रारूप में सत्यापित शपथ-पत्र पेश करने पर दिनांक 27.07.2022 से 26.07.2024 की समयावधि में जारी उक्त प्रमाणपत्र को ही उपयुक्त मान लिया जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा के संबंध में, चूंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26.07.2025 है। अतः इस प्रवर्ग में आरक्षण हेतु दिनांक 1.04.2025 से 26.07.2025 की समयावधि में जारी ईडब्लूएस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, लेकिन यदि अभ्यर्थी को दिनांक 1.04.2023 से 31.03.2025 की समयावधि में एक बार ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी हो चूका है और अभ्यर्थी आगामी वित्तीय वर्ष में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पात्र है, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा विहित प्रारूप में सत्यापित शपथ-पत्र पेश करने पर दिनांक 01.04.2023 से 31.03.2025 की समयावधि में जारी उक्त ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र को ही उपयुक्त मान लिया जाएगा।
FAQ’s (प्रश्न और उत्तर):-
Q1. क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है ?
उत्तरः- हाँ, परंतु सामान्य वर्ग में आवेदन करना होगा।
Q2. अन्य राज्य के आरक्षित वर्ग की ऐसी महिला जो राजस्थान में विवाहोपरांत मूल निवासी बन गयी है, क्या राजस्थान में आरक्षित वर्ग में आवेदन कर सकती है?
उत्तरः– नही, सामान्य वर्ग में आवेदन करना होगा।